सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, ये धोखेबाजों का अलायंस है, केशव मौर्य बोले- कांग्रेस को वोट देना देश को फिर गिरावट की ओर ले जाना ।

सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, ये धोखेबाजों का अलायंस है, केशव मौर्य बोले- कांग्रेस को वोट देना देश को फिर गिरावट की ओर ले जाना ।
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत अब सीटों के बंटवारे पर उलझती नजर आ रही है। दोनों दलों के बीच सहमति बनने से पहले ही सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से 125 विधानसभा सीटों की मांग की जा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी ने उसे सिर्फ 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। इसी बीच सपा ने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें सहारनपुर की वे दो सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस अपना दावा कर रही थी। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर जारी खींचतान पर भाजपा ने निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों दलों के गठबंधन को धोखेबाजों का अलायंस बताया।
*_»» `ये गठबंधन गुंडों, क्रिमिनल्स और दंगाइयों का अलायंस है- केशव प्रसाद मौर्य`__* सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों दलों के गठबंधन को ‘ठगबंधन’ बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों को स्वीकार नहीं करेगी। मौर्य ने कहा कि यह कोई अलायंस नहीं है, यह गुंडों, क्रिमिनल्स, करप्ट लोगों और दंगाइयों का अलायंस है। इस सो-कॉल्ड अलायंस की हालत न तो आज अच्छी है और न ही भविष्य में सुधरने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के लोग बहुत समझदार हैं। समाजवादी पार्टी को वोट देना अपने ऊपर मुसीबत बुलाना है, जबकि कांग्रेस को वोट देना देश को फिर से गिरावट की ओर ले जाना है। मौर्य ने कहा कि चाहे वे अलायंस के तौर पर मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, वे दोनों ही तरह से हारेंगे। इस सो-कॉल्ड अलायंस के लोग BJP के कमल को खिलने से नहीं रोक सकते।
*_»» `ब्रजेश पाठक बोले- सपा-कांग्रेस का गठबंधन बेमेल शादी`__* डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सपा और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान पर तंज कसा। उन्होंने दोनों दलों के गठबंधन को बेमेल शादी बताया। पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन बेमेल शादी की तरह है। दोनों के बीच इतनी कड़वाहट और दुश्मनी है कि उनके पार्टी कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर इस गठबंधन को सही नहीं ठहरा सकते। सबसे बड़ी बात यह है कि यूपी की जनता इस गठबंधन को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए हमेशा लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।
*_»» `मेरी पार्टी जो कहेगी, मुझे वही करना है- इमरान मसूद`__* सपा की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन के बीच बातचीत चल रही है और इसी दौरान उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है, तो फिर गठबंधन का मतलब क्या रह जाता है। मसूद ने कहा कि गठबंधन है कहां, अगर आप इस तरह से कर रहे हैं, तो फिर गठबंधन है कहां? हमारा नेतृत्व तय करे, कि हमें क्या करना है। अखिलेश क्या कर रहे हैं या क्या नहीं कर रहे हैं, यह मेरे लिए बड़ा विषय नहीं है। मैं अपनी पार्टी से बंधा हूं। मेरी पार्टी जो कहेगी, मुझे वही करना है।
