August 12, 2026

संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के भैया -बहनों ने दिखाया अपना ज्ञान

संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के भैया -बहनों ने दिखाया अपना ज्ञान

संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के भैया -बहनों ने दिखाया अपना ज्ञान ।

बेरमो/बोकारो

मिथलेश कुमार

रफ़्तार संवाददाता

बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार संकुल में एक दिवसीय संकुल स्तरीय प्रश्नमंच (क्विज़) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों (पेटरवार, जैनमोड़, खैराचातर, कसमार, चाँपी ) से आए भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशि भूषण गुरु, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार, रजनी प्रकाश पाण्डेय (प्रधानाचार्य, खैराचातर ), कपिल कुमार चौबे (प्रधानाचार्य, कसमार ) एवं संकुल प्रमुख (रमेश कुमार उपाध्याय ) द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात, प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे विभिन्न वर्गों (शिशु, बाल, किशोर) में विभाजित किया गया था।

प्रतियोगिता के दौरान वैदिक गणित, संस्कृति बोध परियोजना और विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता अलग -अलग कक्ष में आयोजित किया गया l विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बच्चों ने त्वरित और सटीक उत्तर देकर अपनी विषयगत पकड़ और मानसिक सतर्कता का परिचय दिया, जिससे दर्शक दीर्घा में बैठे लोग और शिक्षक रोमांचित हो उठे।

संकुल प्रमुख (रमेश कुमार उपाध्याय ) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। हार-जीत से परे, इस प्रकार के मंच से भैया-बहनों का आत्मविश्वास और ज्ञान बढ़ता है।”

इस प्रतियोगिता में वैदिक गणित शिशु वर्ग में प्रथम पेटरवार प्रवीण कुमार, आर्यन कुमार, हिमांशु कुमार),द्वितीय जैनमोड़ (अभिषि कुमारी, कृति कुमारी, उषा कुमारी), तृतीय खैराचातर (मंतोष कुमार, आयुष कुमार, शुभम अड्डी ), वैदिक गणित बाल वर्ग में प्रथम पेटरवार (आयुष कुमार, अव्यांश प्रसाद, नमन कुमार ), द्वितीय जैनमोड़ (चंद्रमुखी कुमारी, पूनम कुमारी, अदिति कुमारी ), किशोर वर्ग में प्रथम पेटरवार (आर्यन कुमार, सुमित कुमार प्रसाद, ओम कुमार ) एवं द्वितीय स्थान पर जैनमोड़ (प्रेम कुमार, आयुष्मान कुमार, निशा कुमारी ) रहा l संस्कृति बोध परियोजना प्रश्नमंच शिशु वर्ग में प्रथम जैनमोड़ (भैया विकास kumar, यश कुशवाहा, सूरज कुमार ),द्वितीय खैराचातर (आशुतोष रंजन, शिवम कुमार नायक, ऋषभ रंजन ) एवं तृतीय चाँपी (विवेक यादव, अभिषेक कुमार, कशिश कुमारी ) रहा l संस्कृति बोध प्रश्नमंच बाल वर्ग प्रथम जैनमोड़ (बहन सोनाली कुमारी, इंदु कुमारी, महेश कुमार ) द्वितीय पेटरवार (नैतिक कुमार, अनमोल कुमार, आदित्य प्रकाश रजवार ) एवं किशोर वर्ग में प्रथम जैनमोड़ (स्नेहा कुमारी, सोना हांसदा, धारा कुमारी ), द्वितीय पेटरवार रहा l विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता शिशु वर्ग में प्रथम पेटरवार (रूद्र कुमार घाँसी, सागर कुमार, वरुण सागर ) द्वितीय कसमार (अंश प्रसाद, रणवीर रजवार, प्रतिक मुख़र्जी ) एवं तृतीय स्थान पर चाँपी (प्रेम करमाली, आकांक्षा कुमारी, बुलबुल कुमारी ) रहा l विज्ञान प्रश्नमंच बाल वर्ग में प्रथम पेटरवार (आदित्य चंद्र, आर्यन कुमार, पीयूष कुमार ) द्वितीय जैनमोड़ (हर्ष कुमार, सोनी हांसदा, प्राची कुमारी ) एवं किशोर वर्ग में प्रथम पेटरवार (खुशबू कुमारी, कुमार मयंक, प्रियांशु कुशवाहा ) एवं द्वितीय जैनमोड़ (तीतास मंडल, शिक्षा कुमारी, यश राज नायक ) रहा l

प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागी टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सभी सहभागियों को भी सांत्वना देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

You may have missed

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, राहत सामग्री बांटकर जाना पीड़ितों का हाल सदर विधानसभा क्षेत्र के सिमौरा, कुबेरपुर घाट, अमलापुर व गुछलैया समेत कई गांवों का किया दौरा दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो फर्रुखाबाद। जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के सामने भोजन, पेयजल, पशुओं के चारे तथा रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर मुश्किलें बनी हुई हैं। इसी बीच मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। नदीम अहमद फारूकी ने सिमौरा, कुबेरपुर घाट, अमलापुर, गुछलैया सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति, जलभराव से उत्पन्न समस्याओं और ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। बाढ़ प्रभावित लोगों ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही दैनिक जीवन भी मुश्किल हो गया है। कई परिवारों के सामने खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो रही है। ग्रामीणों ने राहत और प्रशासनिक सहायता को लेकर भी अपनी अपेक्षाएं रखीं। इस अवसर पर नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए और सक्षम लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने की आवश्यकता है। राहत सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के गांवों में पहुंचने और राहत सामग्री वितरित करने से स्थानीय ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.