October 6, 2026

वीरता के सम्मान से गौरवान्वित हुआ औरा कायमेरा परिवार, नीरज कुमार पाल का हुआ भव्य सम्मान

वीरता के सम्मान से गौरवान्वित हुआ औरा कायमेरा परिवार, नीरज कुमार पाल का हुआ भव्य सम्मान

वीरता के सम्मान से गौरवान्वित हुआ औरा कायमेरा परिवार, नीरज कुमार पाल का हुआ भव्य सम्मान !

गाजियाबाद, 04 अक्टूबर 2026

 

आज रविवार शाम 7 बजे औरा कायमेरा सोसाइटी के निवासियों द्वारा सोसाइटी के सम्मानित निवासी एवं पुलिसकर्मी श्री नीरज कुमार पाल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री जी द्वारा वीरता के लिए प्रदान किए गए Gallantry Award (वीरता सम्मान) से सम्मानित किए जाने की खुशी में किया गया।

इस अवसर पर औरा कायमेरा परिवार के सभी निवासियों ने इस गौरवपूर्ण क्षण को हर्ष और उत्साह के साथ साझा किया तथा श्री नीरज कुमार पाल को उनकी वीरता और साहस के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान संजय मिश्रा ने कहा कि नीरज कुमार पाल का सम्मान पूरे औरा कायमेरा परिवार के लिए गौरव और सम्मान का पल है। उनकी वीरता न केवल सोसाइटी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान युवाओं को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभाने की प्रेरणा देते हैं।

सक्षम टीम के अध्यक्ष राहुल त्यागी (सिहानी) ने भी श्री नीरज कुमार पाल की वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में अंकुर रंजन, राहुल त्यागी (वाम), निरंजन सिन्हा, शैम भाई, गर्ग जी, धर्मेंद्र चौधरी, दुबे जी सहित अनेक सोसाइटी निवासी उपस्थित रहे और श्री नीरज कुमार पाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह का माहौल उत्साह, गर्व और आत्मीयता से भरा रहा। पूरे औरा कायमेरा परिवार ने श्री नीरज कुमार पाल की उपलब्धि को अपना सामूहिक गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

— औरा कायमेरा परिवार, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.