September 13, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई एवं अभिजीत मुखर्जी ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई एवं अभिजीत मुखर्जी ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई एवं अभिजीत मुखर्जी ने की शिष्टाचार भेंट ।

 

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई जी एवं युवा मोर्चा के महानगर मीडिया प्रभारी व रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य भारत सरकार अभिजीत मुखर्जी ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।

 

भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे बंगाली समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई। गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी एवं लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बंगाली समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति है। यह समुदाय लंबे समय से उत्तर प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक जीवन में सक्रिय योगदान देता रहा है।

 

बातचीत के दौरान बंगाली समाज और उत्तर प्रदेश के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक संवाद को और मजबूत करने तथा बंगाली संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

 

लक्ष्मण चंद्र घोरुई जी ने आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को दुर्गापुर आने का विशेष निमंत्रण भी दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने की भावना व्यक्त की।

 

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, जॉयदीप बनर्जी, मनीषा शिकदर, एवं पारिजात गांगुली उपस्थित रहे।

 

अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रह रहे बंगाली समाज और प्रदेश सरकार के बीच निरंतर संवाद सामाजिक समन्वय एवं सांस्कृतिक सहभागिता को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.