August 22, 2026

रेखा गुप्ता के बिलबिलाते विकास का हुआ सर्वनाश,पटपड़गंज विधानसभा बना नरकगंज ।   

रेखा गुप्ता के बिलबिलाते विकास का हुआ सर्वनाश,पटपड़गंज विधानसभा बना नरकगंज ।   

रेखा गुप्ता के बिलबिलाते विकास का हुआ सर्वनाश,पटपड़गंज विधानसभा बना नरकगंज ।

दिल्लीवासियों की सेहत के साथ निरंतर हो रहे खिलवाड़ का जिम्मेदार आखिर कौन ?

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता अजीत कुमार ।

दिल्ली विधानसभा पटपड़गंज इलाके में चार इंजन सरकार के रोते,बिलबिलाते हुए विकास का सर्वनाश। आपको बता दें,पटपड़गंज में कई दिनों से गंदे नालों और गटर का पानी सड़कों अपने आगोश में ले चुका है। सड़कों पर जमा गंदे पानी आलम इस कदर कि हर आमजन का खुलकर सांस लेना भी दुश्वार हो चुका है। मीडिया समक्ष आक्रोशित इलाका निवासियों ने महामारी का प्रकोप फैलने का अंदेशा जताते हुए कहा,आज हम सबकी जिंदगी दांव पर लगी है। रेखा गुप्ता सरकार हमारे रोजमर्रा के कामों पर पहरा लगाती नजर आ रही है। इस गटर के पानी में बच्चे स्कूल कैसे जा रहे है,आमजन अपने काम पर बाहर कैसे जा रहा है। महिलाए,बच्चे,बुजुर्ग सभी लगातार बिमार पड रहे है। हमने सोचा था केंद्र-शासित राज्य सरकार हमारी निजी सुविधाओं जैसे सड़कों,नालियों इत्यादि का विकास करेंगी । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी नहीं चाहिए हमें आपका यह,समुद्री विकास । पटपड़गंज की पीड़ित जनता अपने इलाके की बदहाली को लेकर बीजेपी को वोट देकर अपने आप को पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रही है। केंद्र शासित राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद दिल्ली का पटपड़गंज सरकारी अग्रसर नाकामियों की पोल पट्टी खोलते हुए दिखाई दे रहा है। बरसात मौसम के शुरुआती दौर में मलेरिया,डेंगू चिकनगुनिया इत्यादि भंयकर बिमारियों के चलते अब इस इलाके में पूरी तरह से महामारी फैलने की आशंका निरंतर बनी हुई है । रात दिन स्वच्छ भारत का राग अलापने वाली भाजपा सरकार की स्वच्छता तहत राजधानी दिल्ली का,क्या यह है नया विकास मॉडल ? आज देश की राजधानी दिल्ली की हर सड़कों की कहानी अब कीचड़ भरी गंदगी से सराबोर होकर रोते बिलखते हुए विकास को बंया करते हुए चर्चा का खास विषय बन गई है। चार इंजन सरकार के अग्रसरित विकास का सर्वनाश होता,चारों तरफ नजर आ रहा है । ऐसा लगता है राजधानी दिल्ली अब बन चुकी है नरक का विशेष द्वार । दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सरकारी प्रशासनिक विभाग कुंभकर्णी गहन निंद्रा से आखिर कभी जागृत हो पाएगा,या देश की राजधानी दिल्ली में विकास के हर कदम का लगातार विनाश की ओर बढ़ना जारी रहेगा । आज की वर्तमान स्थिति में दिल्ली वासियों की सेहत के साथ निरंतर हो रहे खिलवाड़ का जिम्मेदार आखिर कौन ? वर्तमान में रेखा गुप्ता की सरकार या फिर अतीत सरकारे ?आखिर अब कौन से बवंडर में जाकर खो गया ? सत्ता सरकार का मुख्यता (स्वच्छता-अभियान)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.