योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये..*

*🅰️BreakingNews*
*योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये..*
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और आम लोगों के लिए राहत राशि के मानकों में बदलाव किया है। अब प्राकृतिक आपदा में किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसके परिवार को 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। वहीं, फसल नुकसान पर मुआवजे में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
