मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा मुरादनगर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, SSR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का आह्वान ।

मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा मुरादनगर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, SSR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का आह्वान ।
अशोक कटारिया बोले— प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़वाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी
मयंक गोयल ने कहा— मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें
नरेश तोमर ने कहा— मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में संगठनात्मक समन्वय और सतत निगरानी जरूरी
अजीत पाल त्यागी का आह्वान— घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को अभियान से जोड़ें
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत SIR प्रक्रिया के उपरांत SSR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एचएलएम कॉलेज, दुहाई में मुरादनगर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अशोक कटारिया उपस्थित रहे। बैठक में महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, विधानसभा प्रभारी नरेश तोमर, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, राहुल चौधरी डैनी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कहा कि SSR अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना और सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं नए मतदाताओं को सूची से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और निरंतर प्रयासों पर निर्भर है। सभी मंडल एवं शक्ति केंद्र पदाधिकारी निर्धारित जिम्मेदारी के साथ अभियान को प्रभावी बनाएं।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक मंडल और बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक बूथ पर निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें।
विधानसभा प्रभारी नरेश तोमर ने कहा कि SSR अभियान मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए विधानसभा से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी पदाधिकारी अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें।
विधायक अजीत पाल त्यागी ने गांव, मोहल्लों एवं बूथ स्तर तक घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अभियान को सफल बनाने में जुटे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
पूर्व महापौर आशु वर्मा ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया। महापौर सुनीता दयाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय ने संगठनात्मक समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी एवं राजीव त्यागी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की बात कही।
बैठक में अभियान के महानगर संयोजक अमित रंजन, मुरादनगर विधानसभा के बीएलए-1 पार्षद प्रदीप चौधरी, महानगर मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, गजेंद्र सिंह, राहुल तोमर, नीरज त्यागी एवं विपिन चौधरी सहित मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री, पार्षद, नामित पार्षद, नगर पालिका सभासद, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में SSR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक का संचालन पार्षद प्रदीप चौधरी ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बैठक के लिए स्थान उपलब्ध कराने पर HLM कॉलेज के डायरेक्टर धीरज शर्मा का आभार व्यक्त किया।
