November 21, 2026

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया की माता कमला देवी के निधन पर वरिष्ठ नेताओं ने जताया गहरा शोक !

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया की माता कमला देवी के निधन पर वरिष्ठ नेताओं ने जताया गहरा शोक !

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया की माता कमला देवी के निधन पर वरिष्ठ नेताओं ने जताया गहरा शोक !

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने अपने अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया की पूजनीय माता कमला देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुम्मर निवासी 80 वर्षीय कमला देवी का हृदयाघात के कारण देहांत हो गया, जिससे परिवार, शुभचिंतकों और समस्त भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद अवसर पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल और पायल वैद्य ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार, सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज, सांसद कंगना रनौत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा सांसद सुरेश कश्यप सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। भाजपा परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि मां संसार में ममता, त्याग, संस्कार और निःस्वार्थ प्रेम की जीवंत प्रतिमूर्ति होती हैं तथा उनका साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। नेताओं ने कहा कि राम लोक धनोटिया संगठन के एक समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं और उनकी माता जी द्वारा दिए गए संस्कार व जीवन मूल्य सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे, साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.