August 29, 2026

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन त्योहार*

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन त्योहार*

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन त्योहार ।

बता दें की सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है इस दिन भाई की कलाई पर बहन राखी बांधकर अपना प्यार न्योछावर कर देती है और भाई भी बहन की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहता है यह भाई बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है।
इसी रक्षाबंधन के पावन त्योहार को हमारे भारत देश बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

उसी क्रम में आज 27 अगस्त 26 गुरूवार को उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बड़े धूमधाम से रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया गया।
इस त्योहार का शुभारंभ प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दौजपाल सिंह ने रक्षाबंधन के पावन त्योहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की संयोजिका स्नेहिल गॉड रही।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रिती त्यागी ने किया।
रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया और हस्तशिल्प कला की छटा राखिओं में देखने को मिली यह छटा देखते योग्य थी और मेंहदी की खुशबु से स्कूल परिसर महक उठा। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं/बहनों ने छात्रों / भाई की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा करने की उम्मीद जताई तो भाईयों ने भी बहनों की सुरक्षा करने का वादा किया।
इस मौके पर राखी व मेंहदी प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधन समिति ने सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।
इस मौके की रिपोर्ट है।
ब्यूरों-पवन शर्मा रिपोर्टर एस0एन0एल न्यूज़ नेटवर्क व भारत पुष्प न्यूज नेटवर्क बुलंदशहर।
दि0-28/08/2026

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.