October 14, 2026

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के अग्रसेन सेवा समिति ने महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर कराया हवन-यज्ञ ।

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के अग्रसेन सेवा समिति ने महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर कराया हवन-यज्ञ ।

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद के अग्रसेन सेवा समिति ने महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर कराया हवन-यज्ञ*

बता दें की महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज 12 अक्टूबर 26 दिन सोमवार को उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद की चेंबर की धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि.) सिकन्दराबाद द्वारा हवन (यज्ञ) का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर समिति की कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों, नगर के वैश्य बंधुओं एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं नगर की खुशहाली की मंगलकामना की। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान मीनाक्षी मित्तल पत्नी राधेश्याम मित्तल रहे।

हवन का विधिवत संचालन आर्य समाज मंदिर से पधारे सुरेंद्र शास्त्री द्वारा वैदिक रीति से कराया गया।

शिव प्रकाश काका, अशोक सिंघल, अनिल गोयल, मोहन लाल गोयल, नवीन सिंघल, दीपक सिंघल, हिमांशु अग्रवाल,पीयूष गोयल, नितिन गोयल,अनुज अग्रवाल, राजीव सिंघल, अतुल गोयल, वरुण गोयल, शुभम मित्तल, अरविंद गर्ग,आकाश गर्ग, देवेश गोयल, ऊषा बंसल एवं निधि गर्ग सहित सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा

इस मौके की रिपोर्ट पेश है।

ब्यूरों-पवन शर्मा रिपोर्ट बुलंदशहर उत्तर प्रदेश।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.