October 25, 2026

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा : सतीश शर्मा

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा : सतीश शर्मा

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा : सतीश शर्मा

डासना, गाजियाबाद। विजयदशमी एवं दशहरा के पावन अवसर पर डासना स्थित रामलीला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कस्बे के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। रावण दहन के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा, सभासद प्रदीप चौहान, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनमोहन चतुर्वेदी, रामलीला समिति के सचिव श्याम पोरवाल, सिंह राज जाटव, जगदीश सैनी, पन्नालाल शर्मा, राजेंद्र एडवोकेट, नरेंद्र गोयल, सुनील गोयल, विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, संजीव मित्तल, जय भगवान शर्मा, संजीव पचोरी, सत्य प्रजापति, प्रमोद सैनी सहित कस्बे के अनेक प्रमुख एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं है, बल्कि यह सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, न्याय, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने जीवन से अहंकार, द्वेष, अन्याय, भ्रष्टाचार और सामाजिक भेदभाव जैसी बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लें। सच्चे अर्थों में दशहरा मनाने का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब समाज में प्रेम, भाईचारा, आपसी सौहार्द और मानवता की भावना मजबूत होगी।

 

उन्होंने रामलीला समिति डासना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी भारतीय परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ मनाने का संदेश दिया। रावण दहन के साथ ही कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

जिला कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद की ओर से समस्त देशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.