August 23, 2026

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जोन करीब साढ़े तीन बजे नगर निगम के शाहदरा जोन कार्यालय में अचानक हंगामा शुरू हो गया।

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जोन करीब साढ़े तीन बजे नगर निगम के शाहदरा जोन कार्यालय में अचानक हंगामा शुरू हो गया।

दिल्ली से संवाददाता अहमद कुरैशी की रिपोर्ट :

पूर्वी दिल्ली के शाहदराjजॉन करीब साढ़े तीन बजे नगर निगम के शाहदरा जोन कार्यालय में अचानक हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जोन चेयरमैन पंकज लुथरा के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि इससे पहले वार्ड नंबर 234 के निगम पार्षद हाजी जरीफ के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की कोशिश की, जिसके बाद वह बचने के लिए चेयरमैन के कार्यालय में चले गए। इसके बाद कुछ लोग कार्यालय के अंदर भी पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई और हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

तस्वीरें पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जोन कार्यालय की हैं, जहां आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक हंगामा शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 234 के निगम पार्षद हाजी जरीफ कार्यालय के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करने लगे।

बताया जा रहा है कि हाजी जरीफ अपना बचाव करते हुए जोन चेयरमैन पंकज लुथरा के कार्यालय के अंदर चले गए। इसके बाद कुछ लोग उनके पीछे कार्यालय में भी पहुंच गए। कार्यालय के अंदर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और हाथापाई हुई। इस दौरान कुर्सियां चलने और तोड़फोड़ होने की बात भी सामने आई है।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई और इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे।

मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.