August 23, 2026

टीचर को बंधक बनाकर दुष्कर्म फोटो वीडियो बनाकर लाखों की ब्लैकमेलिंग, शादी तुड़वाई ।,

टीचर को बंधक बनाकर दुष्कर्म फोटो वीडियो बनाकर लाखों की ब्लैकमेलिंग, शादी तुड़वाई ।,

टीचर को बंधक बनाकर दुष्कर्म फोटो वीडियो बनाकर लाखों की ब्लैकमेलिंग, शादी तुड़वाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा ।

*जियावन थाना क्षेत्र में नजदीकियां बढ़ाकर शिक्षिका को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों, ससुराल वालों को वीडियो दिखाकर तुड़वाई शादी*

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जियावन थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

*नजदीकियां बढ़ाकर बनाया शिकार*

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी 29 वर्षीय राजेश कुमार साहू ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसे जबरदस्ती बंधक बना लिया। बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

*फोटो वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों रुपए*

महिला का आरोप है कि आरोपी ने बनाए गए फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग के दम पर आरोपी ने उससे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। महिला लोक-लाज के डर से लगातार उसकी मांगें पूरी करती रही।

*ससुराल वालों को वीडियो दिखाकर तुड़वाई शादी*

हद तो तब हो गई जब महिला की कहीं और शादी तय हो गई। इसकी जानकारी लगते ही आरोपी ने उसके होने वाले ससुराल वालों को उसके फोटो और वीडियो दिखा दिए, जिसके कारण उसकी शादी टूट गई। शादी टूटने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर जियावन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

*आदतन अपराधी निकला आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल*

इस पूरे मामले में एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजेश कुमार साहू आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 78(2), 64(1), 64(2)(m), 115(2), 127(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 66(E), 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जिला जेल पचौर भेज दिया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.