October 20, 2026

न्यू पंचवटी कॉलोनी के पार्क में गंदगी का अंबार, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल !

न्यू पंचवटी कॉलोनी के पार्क में गंदगी का अंबार, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल !

न्यू पंचवटी कॉलोनी के पार्क में गंदगी का अंबार, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल !

 

*गाजियाबाद* । न्यू पंचवटी कॉलोनी के A-ब्लॉक स्थित पार्क में गंदगी और कूड़े के ढेर से स्थानीय निवासी परेशान हैं। आरोप है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी पार्क के बाहर से देखकर चले जाते हैं, लेकिन पार्क के अंदर नियमित सफाई नहीं होती। वहीं, पार्क की हरियाली और सुंदरता बनाए रखने के लिए माली की भी उचित व्यवस्था नहीं है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम मुख्य सड़कों की सफाई पर तो ध्यान देता है, लेकिन कॉलोनियों के अंदर स्थित पार्कों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में नगर निगम की सफाई व्यवस्था और अधिकारियों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

 

निवासियों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि पार्क की तत्काल सफाई कराई जाए, नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और माली की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिल सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.