November 6, 2026

दिल्ली में खूनी वारदात! मोमोज की रेहड़ी लगाने वाले युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरपाया कहर !

मंगोलपुरी के राजापार्क थाना क्षेत्र में वारदात से इलाके में सनसनी, आपसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका

प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली ।

राजधानी दिल्ली में अपराध की एक और गंभीर वारदात सामने आई है। मंगोलपुरी स्थित राजापार्क थाना क्षेत्र में मोमोज की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए।

बताया जा रहा है कि इस खूनी वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और वारदात के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मामूली रोजी-रोटी कमाने वाले एक युवक को किस रंजिश के चलते मौत के घाट उतार दिया गया? राजधानी में सरेआम चाकुओं से हमला कर हत्या की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस जांच के बाद ही वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.