August 17, 2026

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा बनी लता गुप्ता  अध्यक्ष पद की संभाली कमान ।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा बनी लता गुप्ता  अध्यक्ष पद की संभाली कमान ।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा बनी लता गुप्ता  अध्यक्ष पद की संभाली कमान

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी; नई टीम ने भी संभाला कार्यभार

नई दिल्ली, 31 जुलाई। दिल्ली महिला आयोग को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया। नवनियुक्त अध्यक्ष लता गुप्ता ने आयोग के मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके साथ आयोग की नव-नामित सदस्य श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला ने भी कार्यभार संभालते हुए महिलाओं के हितों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि गत रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पूर्व नगर निगम पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष तथा पांच अन्य सदस्यों को आयोग में नामित किया था। इसके बाद शुक्रवार को सभी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद लता गुप्ता ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि दिल्ली की प्रत्येक महिला के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा का दायित्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर के मार्गदर्शन में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण, न्याय दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करने का भरोसा दिलाया।

लता गुप्ता ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण, पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों को मजबूत करने के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं की आवाज़ को सशक्त मंच उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.