October 8, 2026

दिल्ली के भजनपुरा में युवती पर केमिकल अटैक, आरोपी गिरफ्तार ।

दिल्ली के भजनपुरा में युवती पर केमिकल अटैक, आरोपी गिरफ्तार ।

दिल्ली के भजनपुरा में युवती पर केमिकल अटैक, आरोपी गिरफ्तार*…

 

*नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2026:* उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घोंडा चौक के पास ड्यूटी पर जा रही 24 वर्षीय युवती पर एक व्यक्ति ने केमिकल जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया।

 

*पुलिस को सुबह 7:10 बजे मिली सूचना*

 

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 07:10 बजे थाना भजनपुरा में सूचना मिली थी कि घोंडा चौक के पास एक महिला पर किसी तरल पदार्थ से हमला किया गया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल युवती को पीसीआर वैन द्वारा जेपीसी अस्पताल ले जाया जा चुका था।

 

जांच में पता चला कि पीड़िता घोंडा में किराए पर रहती है और जाफराबाद में काम करती है। वह काम पर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उस पर हल्का संक्षारक तरल (Diluted Corrosive Liquid) फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पिछले 6 महीनों से जानती है।

 

*आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज*

 

इस मामले में थाना भजनपुरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 41 वर्ष बताई जा रही है।

 

फिलहाल पीड़िता का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.