तेजस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सीएमएस, कोतवाल समेत गणमान्य को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व ।

तेजस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सीएमएस, कोतवाल समेत गणमान्य को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व ।
एसडी गौतम संवाददाता: प्राइम इंडिया न्यूज।
नागल. तेजस इंटरनेशनल स्कूल की नन्ही मुन्नी छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व सामाजिक सरोकारों से जोड़कर अनोखे अंदाज में मनाया। छात्राओं ने भाइयों को राखी बांधने के साथ-साथ पेड़-पौधों, जलस्रोतों, चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा ने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देने के साथ पर्यावरण और भूमि की रक्षा करते हैं, जबकि जलस्रोत जीवन के लिए आवश्यक जल उपलब्ध कराते हैं। इसलिए इनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव समेत डॉ. रविंद्र कश्यप, डॉ. अनुज चौधरी व डॉ. नमन शर्मा को राखी बांधी। इसके साथ ही कक्षाओं में भी रक्षाबंधन पर्व उत्साह से मनाया गया। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे अपनी बहनों के साथ-साथ समाज की हर बेटी और महिला का सम्मान करेंगे और उनकी सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहेंगे। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल ज्योति सचदेवा, सुनील कुमार सहित रितिका सक्सेना, रेखा कटियाल, शैली सैनी, मनस्वी चौधरी, रितु त्यागी, पूजा अरोड़ा, प्रीति, नीलम, संगीता प्रजापति, आंचल, ज्योति, राधिका वालिया, मीनल अरोड़ा, अलका रानी, आरती गिरी, स्वाति त्यागी, शिवांगी शर्मा व शीतल समेत आदि मौजूद रहे।
