September 3, 2026

चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे 5 जवान, तेज बहाव में बह गई नाव हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा

चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे 5 जवान, तेज बहाव में बह गई नाव हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा

चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे 5 जवान, तेज बहाव में बह गई नाव हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा ।

3 जवानों की बची जान, 2 स्पेशल फोर्स कमांडो लापता—20 से 35 किलोमीटर तक युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली

हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में सेना के विशेष प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 5 जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से बैराज क्षेत्र में कूदकर रेस्क्यू और सर्वाइवल ट्रेनिंग कर रहे थे।

 

इसी दौरान डब्ल्यूजेसी नहर के डायवर्जन गेट नंबर-8 के पास तेज बहाव ने स्थिति बिगाड़ दी। जवानों की नाव अचानक तेज धारा की चपेट में आकर बह गई। हादसे के बाद 3 जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि स्पेशल फोर्स के 2 जवान तेज बहाव में लापता हो गए।

 

लापता जवानों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना और विशेष रेस्क्यू टीमें हथिनीकुंड बैराज से आगे करीब 20 से 35 किलोमीटर के दायरे में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

 

तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच दोनों लापता कमांडो की तलाश जारी है। पूरे घटनाक्रम पर सेना और प्रशासन की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.