October 8, 2026

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने  एक वर्ष से भटक रहे एक आवंटी की संपत्ति की रजिस्ट्री तत्काल उसके घर जाकर कराने का आदेश दिया ।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने  एक वर्ष से भटक रहे एक आवंटी की संपत्ति की रजिस्ट्री तत्काल उसके घर जाकर कराने का आदेश दिया ।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम के दो अनूठे काम:

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने  एक वर्ष से भटक रहे एक आवंटी की संपत्ति की रजिस्ट्री तत्काल उसके घर जाकर कराने का आदेश दिया ।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने  एक वर्ष से भटक रहे एक आवंटी की संपत्ति की रजिस्ट्री तत्काल उसके घर जाकर कराने का आदेश दिया।उधर नगर निगम आयुक्त ने एक ऐसे वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया जिनके पंद्रह वर्ष पहले दिए गए सुझावों पर निगम आजकल अमल कर रहा है।

किसी आम नागरिक को दशकों पहले दिए गए अपने सुझावों पर सरकारी निकायों को काम करते देखना कैसा अनुभव होता है? गाजियाबाद नगर निगम ने एक ऐसे वरिष्ठ नागरिक को सम्मानित किया है। यह वरिष्ठ नागरिक हैं लाजपत नगर साहिबाबाद के श्री जयंत बाबूराव।जब वे 64 वर्ष के थे, उन्होंने श्वानों में माइक्रोचिप लगाने तथा गीले कचरे से खाद बनाने व अन्य पर्यावरण और शहर हित के लिए पत्र लिखकर अपना सुझाव दिया था।वे लगातार निगम के साथ मिलकर शहर हित और पर्यावरण हित के कार्य करते हैं। पिछले दिनों जब वे निगम द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के लिए निगम का धन्यवाद करने आए तो नगर आयुक्त द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

दूसरी घटना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में घटी।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के समक्ष आयोजित जनसुनवाई के दौरान साहिबाबाद निवासी दर्शन सिंह मेहता द्वारा अपने भवन की रजिस्ट्री से संबंधित समस्या प्रस्तुत की गई।आवंटी द्वारा अवगत कराया गया कि भवन संख्या जे-701, 2 बीएचके टाइप-1, इन्द्रप्रस्थ योजना का आवंटन प्राधिकरण द्वारा “पहले आओ पहले पाओ” योजना के अंतर्गत किया गया था भवन की देय धनराशि एवं भुगतान व्यवस्था से संबंधित प्रकरण में लिपिक स्तर पर हुई त्रुटि के कारण उनके समक्ष अतिरिक्त देयता की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके कारण भवन की रजिस्ट्री की कार्यवाही अभी तक पूर्ण नहीं हो सकी थी।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा तत्काल आवंटी के घर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आवंटी के भवन पर जाकर उनकी समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुना गया तथा प्रकरण से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया गया।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.