गांडेय के हृदय स्थल मोहदा मोड़ की जर्जर सड़क की कराई गई मरम्मत, प्रमुख राजकुमार पाठक की पहल से ग्रामीणों और वाहन चालकों को मिली राहत ।

*गांडेय के हृदय स्थल मोहदा मोड़ की जर्जर सड़क की कराई गई मरम्मत, प्रमुख राजकुमार पाठक की पहल से ग्रामीणों और वाहन चालकों को मिली राहत*
गांडेय प्रखंड के हृदय स्थल माने जाने वाले गांडेय मोहदा मोड़ की अत्यंत जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य प्रमुख राजकुमार पाठक के नेतृत्व में कराया गया। लंबे समय से बदहाल इस सड़क के कारण स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से आए दिन गाड़ियां पलट रही थीं और कई बार गंभीर दुर्घटनाएं घट चुकी थीं, जिसमें जान-माल का भी नुकसान हुआ था। लंबे समय से लोग इसके सुधार की मांग कर रहे थे।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने अपने सौजन्य से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। सड़क पर गड्ढों को भरवाकर आवागमन सुगम बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
मरम्मत कार्य के दौरान प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रमुख के इस जनहित कार्य की सराहना की।
