September 6, 2026

कांड्रा सेवा सदन में रावण दहन कमेटी का बैठक आयोजित 80 फीट के रावण का होगा दहन, आकर्षक आतिशबाजी और बूगी-बूगी डांस का भी आयोजन ।

कांड्रा सेवा सदन में रावण दहन कमेटी का बैठक आयोजित 80 फीट के रावण का होगा दहन, आकर्षक आतिशबाजी और बूगी-बूगी डांस का भी आयोजन ।

कांड्रा सेवा सदन में रावण दहन कमेटी का बैठक आयोजित 80 फीट के रावण का होगा दहन, आकर्षक आतिशबाजी और बूगी-बूगी डांस का भी आयोजन ।

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित सेवा सदन प्रांगण में रविवार को रावण दहन कमेटी की बैठक अध्यक्ष लाल बाबू महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव और विचार रखे।बैठक में सर्वसम्मति से रावण दहन कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष लाल बाबू महतो तथा उपाध्यक्ष राम महतो को चुना गया। वहीं सचिव के रूप में दिलीप दे, राजकिशोर महतो एवं वीरू घटवारी, जबकि महासचिव के रूप में लवकुश प्रसाद, राहुल महतो एवं दीपक घटवारी का चयन किया गया।इसी प्रकार सह सचिव के पद पर दशस्य रजक, बम्बल दास एवं राहुल रजक को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में सूरज रजक, बादल गोराई, विक्की रजक एवं रवि महतो का चयन किया गया।बैठक में इस वर्ष 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए भव्य आतिशबाजी एवं बूगी-बूगी डांस का आयोजन भी किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं सहभागिता के साथ तैयारियां शुरू करने पर सहमति जताई। बैठक में चंदन रजक गोविंद कालिंदी आकाश कालिंदी संजय महतो मंगल गोराई संजय महतो मुकेश महतो अजय महतो विशाल यादव राजनंदी विकास रजक गोविंद गौराई दिलीप महतो मुन्ना मंडल रंजीत मोदक उमाकांत महतो सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.