कांड्रा कॉलोनी में नौ दिनों तक होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम ।

75वीं प्लेटिनम जयंती को भव्य बनाने के लिए दुर्गा पूजा कमेटी का गठन
कांड्रा कॉलोनी में नौ दिनों तक होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम ।
सरायकेला : श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सह संरक्षक राकेश कुमार वाष्र्णेय ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।बैठक में होनी सिंह मुंडा को अध्यक्ष, विजय तिवारी एवं के. साईं राव को उपाध्यक्ष, के. दुर्गा राव को महासचिव, हितेश वाष्र्णेय को सचिव, राजू मंडल को सह सचिव तथा चंदन प्रताप सिंह, गिरिश वाष्र्णेय एवं स्वाधीन चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।कमेटी गठन के बाद इस वर्ष होने वाली दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी अपनी 75वीं प्लेटिनम जयंती मना रही है। इसे देखते हुए पूजा समारोह को विशेष एवं भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया।कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन नौ दिनों तक किया जाएगा। पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। नौ दिनों के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को यादगार बनाने के लिए कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की जाएंगी।
बैठक में साधन कुमार दास, विपिन वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, रंजीत सेन, आदित्य चौधरी, शिवांशु वाष्र्णेय, अमर दे, संजू दत्ता, सकेत मिश्रा, कपिश सिंह, सौरभ सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने दुर्गा पूजा की 75 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को भव्य और यादगार बनाने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
