उत्तर प्रदेश विधानसभा समिति ने जिला मेडिकल अस्पताल का किया निरीक्षण ।

– उत्तर प्रदेश विधानसभा समिति ने जिला मेडिकल अस्पताल का किया निरीक्षण ।
संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर
-उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति बिजनौर पहुंची। समिति ने जिला मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, किचन और डिस्पेंसरी का जायजा लिया।
मरीज के बेड पर पुरानी और फटी चादर मिलने पर समिति ने नाराजगी जताई। समिति संयोजक एवं विधानसभा सदस्य इकबाल महमूद ने बताया कि यह चादर वर्ष 2016 की थी। उन्होंने इसे बदलवाने और मरीजों के बेड की चादर रोज बदलने के निर्देश दिए।
समिति ने अस्पताल में भर्ती 20 से 25 मरीजों से अलग-अलग वार्ड में जाकर बातचीत की। मरीजों से दवाइयों और इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। समिति के मुताबिक, मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयां अस्पताल से ही मिल रही हैं। नए मरीजों के उचित इलाज के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई।
इकबाल महमूद ने कहा कि बिजनौर में मेडिकल कॉलेज नया बना है। निरीक्षण के आधार पर इसे 100 में 80 प्रतिशत अंक दिए जा सकते हैं। कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सीएमएस और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए।
बाइट:-इकबाल महमूद
समिति संयोजक एवं विधानसभा सदस्य
