August 31, 2026

आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा ने मनाई अपना रजत जयंती, सत्संग में झूमे श्रद्धालु । 

आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा ने मनाई अपना रजत जयंती, सत्संग में झूमे श्रद्धालु । 

आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा ने मनाई अपना रजत जयंती, सत्संग में झूमे श्रद्धालु।

 

दीनबंधु राउत / प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता जामताड़ा

 

जामताड़ा शहर के लीलावती आवास में रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका रेणु पद पात्र एवं रून्टी चंद्र ने बताया कि वर्ष 2001 में जामताड़ा में आर्ट ऑफ लिविंग का कार्यक्रम शुरू हुआ था। पिछले 25 वर्षों में शहर के हजारों लोग इससे जुड़े हैं और कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को शारीरिक एवं मानसिक उन्नति का लाभ मिल रहा है। संरक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग की गतिविधियों का लाभ जामताड़ा शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मिल रहा है। समारोह में झारखंड स्टेट टीचर्स कोऑर्डिनेटर चांदनी अग्रवाल एवं उनके सहयोगी हर्षद भी शामिल हुए। उन्होंने जामताड़ा में संस्था के कार्यों को और बेहतर ढंग से विस्तार देने पर विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम छह बजे गुरु पूजा से हुई। इसके बाद भक्तिमय सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। शंख फूंकना एवं कप-अप प्रतियोगिता में करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंत में वरीय सदस्य प्रदोष सरकार एवं कंचन मजूमदार ने केक काटकर रजत जयंती की खुशियां मनाईं। उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार चांद, राजेश चौधरी, सौमेन पाल, अमित कुमार, पप्पू कुमार, शत्रुघ्न यादव, भास्कर चांद, सुनीता चौधरी, विनती देवी, अनीता अग्रवाल, संगीता पाणिकर, श्राबोनी चांद, मुनमुन माझी एवं मधु कुमारी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.