October 20, 2025

विकास चतुर्वेदी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन

विकास चतुर्वेदी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन

विकास चतुर्वेदी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (MOEFCCPC), भारत सरकार में उत्तर प्रदेश का स्टेट मेंबर नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा गाजियाबाद में अभिनंदन ।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (MOEFCCPC), भारत सरकार में उत्तर प्रदेश राज्य सदस्य (स्टेट मेंबर) नियुक्त होने पर हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास चतुर्वेदी का गाजियाबाद आगमन पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सीतापुर से गाजियाबाद पहुंचे श्री चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किए गए इस आत्मीय अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव का विषय है। मैं माननीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री राहुल द्विवेदी जी (चेयरमैन) एवं श्री सर्वेश पाठक जी (वॉइस चेयरमैन) का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के कार्यों में उत्तर प्रदेश में भरपूर योगदान दूँगा।”

इस अवसर पर उनके साथ पहुंचे अशोक पंडित का भी राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला मंत्री आशु पंडित, ठाकुर विक्रम सिंह, अजय ठाकुर, अनिकेत गौड़, ध्रुव शर्मा आदि द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा:

“हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश के समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनका विज़न और संकल्प प्रेरणादायक है। हम सब उनके प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने को प्रतिबद्ध हैं।”

का सदस्य नियुक्त किया गया ।जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा:

“विकास चतुर्वेदी जी की यह नियुक्ति प्रदेश के लिए गर्व की बात है। पर्यावरण के क्षेत्र में उनका अनुभव निश्चित ही उत्तर प्रदेश को नई दिशा देगा। राष्ट्रीय व्यापार मंडल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।”

 

प्रदीप चौधरी

राष्ट्रीय सचिव

राष्ट्रीय व्यापार मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.