March 20, 2026

जल्द ही दिल्ली नगर निगम में ठेकेदारी के विरुद्ध खोलेंगे मोर्चा : संजय गहलोत

जल्द ही दिल्ली नगर निगम में ठेकेदारी के विरुद्ध खोलेंगे मोर्चा : संजय गहलोत

अजीत कुमार ( प्राइम इंडिया न्यूज ) : दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत निगम में हाल ही में उत्पन्न ठेकेदारी के खिलाफ वे मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। संजय गहलोत ने कहा कि संज्ञान में आया है कि निगम ने कुछ सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों के अधीनस्थ कार्य करने हेतु टेंडर जारी कर दिया है, और प्राइवेट सफाई कर्मचारी प्रत्येक ज़ोन में कार्य करते हुए देखे जा रहे हैं। संजय गहलोत के मुताबिक दशकों से पीढ़ी दर पीढ़ी विशेष समुदाय के लोग सफाई कार्य मे कार्यरत है जिससे उनका जीवन यापन हो रहा है । उन्होंने कहा कि जिस समय मल मूत्र से भरे हुए ड्रम अपने हाथों से कर्मचारी ढ़लावघरों तक पहुंचाया करते थे और वहां से मजनूं का टीला के आस पास खाली करके बाद में ड्रम की धुलाई करके वापस उसी स्थान पर रखा करते थे, उस समय किसी ने कल्पना भी नही की थी सफाई कार्य को ठेके पर करवाने की।

­­चूंकि विशेष समुदाय के लोग ही अपनी जान पर खेलकर इस घ्रणित कार्य को करते थे, लेकिन अब जिस प्रकार बदलते माहौल में कुछ टेक्निकल कार्य हुआ है तो निगम कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत कार्य करवाने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाए लागू की जा रही है। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि इस विषय मे निगम को कानूनन आयोग को भी अवगत करवाना चाहिए परन्तु एकतरफा निर्णय लेकर कर्मचारियों पर गाज़ गिराई जा रही है जो कि क़ानूनों की अवहेलना है ,लिहाजा अब मजबूर होकर कर्मचारियों की रक्षा सुरक्षा और उनके न्यायोचित अधिकार हेतु लामबंद होना पड़ेगा जिसमे सम्पूर्ण रूप से काम बंद हड़ताल एवं दिल्ली का चक्का जाम करना इत्यादि भी शामिल रहने वाला है

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.