कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा जी ने विकास कार्यों का खोला पिटारा : हेमंत त्यागी मंडल अध्यक्ष मंडल नंदग्राम ।।

माननीय कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा जी के अथक प्रयासों द्वारा GDA ने विकास कार्यों की राह खोल दी है। 
राजनगर एक्सटेंशन (Rajnagar Extension) के लिए मुख्य योजनाएं:
सिग्नल फ्री ज़ोन: रिवर हाइट्स चौराहा और अजनारा इंटीग्रेटेड चौराहा को ‘सिग्नल फ्री’ करने का सर्वे पूरा हो गया है, जल्द ही कार्य शुरू होगा।
बेहतर कनेक्टिविटी: पुस्ता वाली रोड से नॉर्दर्न पेरिफेरल मार्ग को जोड़ने वाली 45 मीटर आउटर रिंग रोड का कार्य निविदा प्रक्रिया में है। साथ ही 18 मीटर, 24 मीटर, 30 मीटर और 45 मीटर जोनल रोड का विकास जारी है।
नई सड़कें: राजनगर एक्सटेंशन में 24 मीटर ‘हम-तुम’ रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा।
क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी: UPCA के साथ मिलकर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण और उसके आस-पास 150 हेक्टेयर भूमि पर ‘एरोसिटी थीम टाउनशिप’ बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर: आंतरिक मार्गों के रखरखाव, सीवर, ड्रेनेज और नालियों की सफाई (डीसिल्टिंग) का कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है।
इन मुख्य बदलावों से हमारा राजनगर एक्सटेंशन न केवल जाम-मुक्त होगा, बल्कि विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और माननीय मंत्री जी का हार्दिक आभार!”
मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी
मंडल नंदग्राम ।
