सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ रील बनाकर डालने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली। सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ रील बनाकर डालने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिख रहे तीन में से 2 लोगों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि तीसरा शख्स जिसे गिरफ्तार किया है उसने इन लोगों को पिस्टल मुहैय्या करवाई थी। तीनो के नाम मानव, अनुराग और राघव है। मानव और अनुराग को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर उनके कब्जे से एक कंट्री में मेड पिस्टल और लाइव कार्टेज और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है जो रणहौला इलाके से चोरी की गई थी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहा तीसरा शख्स करन अभी फिलहाल फरार है। उसे भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पिस्टल के सप्लायर राघव पर 25 मामले दर्ज है जो चोरी और झपटमारी के है। इसके अलावा गुलशन नाम के एक और शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस गुलशन से पूछताछ कर ये जानने में जुटे है कि गुलशन को ये पिस्टल किसने दी थी क्या कहीं ऐसा तो नहीं कि गुलशन किसी बड़े हथियार सप्लायर से जुड़ा हुआ था। हालांकि गुलशन पर NDPS के मामले भी दर्ज है वो कुछ वक्त पहले ही जेल से बाहर आया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है।
