January 19, 2026

अटल जी की जन्म शताब्दी पर गाज़ियाबाद में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव का आयोजन

अटल जी की जन्म शताब्दी पर गाज़ियाबाद में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव का आयोजन

गाज़ियाबाद। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गाज़ियाबाद महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव कार्यक्रम प्रमुख रूप से आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

प्रातः 9:30 बजे महानगर कार्यालय, नेहरू नगर, अटल चौक, वसुंधरा एवं अटल प्रतिमा स्थल, शालीमार गार्डन सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अटल जी के स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। सायं 5:00 बजे विभिन्न स्थलों पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन तय है, जहां दीप प्रज्वलन कर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जानी है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि “पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और कर्म से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत का था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज साकार किया जा रहा है। कार्यक्रमों में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

  • कार्यक्रमों के दौरान अनुशासन, उत्साह और सेवा भाव का वातावरण देखने को मिला।
    स्वच्छता अभियान में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, महानगर संयोजक वेदप्रकाश जाटव जी SC मोर्चा , महानगर महामंत्री सुरेन्द्र गहलोत जी, पत्रकार सत्यवीर सिंह जी, बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, ललित कश्यप, अश्वनी शर्मा, सचिन डेढ़ा, अमित रंजन, नीरज त्यागी , राहुल तोमर, विपिन चौधरी, अनीता शर्मा,ऋचा भदौरिया आदि मौजूद रहे।
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.