मध्यप्रदेश में BJP जिस सेना को अपमानित करती है, पंजाब में उसी से वोट माँग रही है…इतना बेशर्म कोई कैसे हो सकता है ?*

*मध्यप्रदेश में BJP जिस सेना को अपमानित करती है, पंजाब में उसी से वोट माँग रही है…इतना बेशर्म कोई कैसे हो सकता है ?*
बेशर्मी और बेहयाई का सीधा मतलब है भाजपाई…..आप जितना अंदाजा लगा सकते हैं, ये लोग उससे ज्यादा गिरे हुए हैं। एक पैसे की शर्म नहीं है इन संघियों और भाजपाईयों को….
एक तरफ BJP सरकार के मंत्री सेना की कर्नल बेटी को आतंकवादियों की बहन बताकर अपमानित करने का दुष्कर्म करता है, तो दूसरी तरफ BJP का नेशनल प्रेसीडेंट जालंधर में खड़ा होकर इंडियन आर्मी के जवानों से भाजपा को वोट देने के लिए कहता है।
👉 आप सोच नहीं सकते कि ये लोग कितने बेशर्म और नीच लोग हैं……..मगर ये भी बात सच है कि देश के लोग, देश के सैनिक इनका दोगला चरित्र पहचान चुके हैं। कोई भी देशभक्त सैनिक इनको कभी भी माफ नहीं कर सकता।
👉 आपको याद होगा कि पिछले साल मई में जब देश को आपरेशन सिंदूर की जानकारी देने कर्नल सोफिया कुरैशी आई तो BJP मंत्री कुंवर विजय शाह ने उन्हें खुलेआम मंच से आतंकवादियों की बहन बताया था। इस बात को सुनकर हर देशभक्त का खून खौल उठा था, लेकिन मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने तब कहा था कि हमारे मंत्री ने कुछ गलत नहीं कहा।
➡️ फिर बाद में कोर्ट को दखल देना पड़ा, कोर्ट को कहना पड़ा कि मंत्री ने बहुत घटिया बात की है, इस पर एक्शन लीजिए…..मगर एक साल तक मोहन यादव की सरकार ने कोई एक्शन जब नहीं लिया तो फिर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि इस घिनौने मानसिकता वाले मंत्री पर एक्शन होना ही चाहिए, मुकदमा चलना चाहिए। लेकिन फिर भी ये महिला और देशविरोधी सरकार टस से मस नहीं हुई।
👉 लेकिन हद तो तब हुई जब देश के सबसे बड़े अदालत के फैसले को पलटते हुए मोहन सरकार की कैबिनेट ने अपनी मंत्री के खिलाफ केस न चलाने का आदेश दिया। इसके बाद फिर मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने कहा कि हमें राज्यपाल के फैसले का इंतजार है……
😢 इसके बाद संघी राज्यपाल ने भी अपना फैसला सैनिक बेटी के पक्ष में सुनाने के बजाय राक्षस के पक्ष में सुना दिया। राज्यपाल ने कैबिनेट के फैसले पर मुहर लगाते हुए कह दिया है कि कैबिनेट जो कर रही है, वो सही कर रही है। यानी संघी राज्यपाल ने भी दिखा दिया कि उसकी मानसिकता देश के सैनिकों के लिए क्या है,
👉 और आज यही लोग चुनाव जीतने के लिए सैनिकों से भाजपा को वोट देने की मिन्नतें कर रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि कई-कई बार सेना और सैनिकों का अपमान किया है। 2014 से अब तक कई बार सेना की राजनीतिकरण का घिनौना और खतरनाक प्रयास किया है।
🔴 ये दो कौड़ी के लोग…. जिनका इतिहास अंग्रेजों की गुलामी और मुखबिरी से भरा है, जिनका इतिहास अंग्रेजों से माफी मांग कर पेंशन लेने का है, वो लोग भारत की वीर सेना को मूर्ख समझने का पाप कर रहे हैं।
*ये बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि देश के हर फौजी को BJP की करतूत समझ आ चुकी है। देश के बहादुर और स्वाभिमानी सैनिक सर कटा सकते हैं, मगर अपमान नहीं सह सकते। इसलिए BJP कुछ भी कर ले, मगर सैनिक कभी भी BJP को वोट नहीं देंगे।*
जय हिन्द🇮🇳🇮🇳
