November 22, 2026

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की बीएससी फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने किया अनगड़ा थाना का शैक्षणिक भ्रमण पुलिस जांच की बारीकियों से रूबरू हुईं विश्वविद्यालय की छात्राएं !

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की बीएससी फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने किया अनगड़ा थाना का शैक्षणिक भ्रमण पुलिस जांच की बारीकियों से रूबरू हुईं विश्वविद्यालय की छात्राएं !

 

अनगड़ा : उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, रांची के बीएससी फॉरेंसिक साइंस की छात्राओं ने शुक्रवार को अनगड़ा थाना पहुंचकर अपराध अनुसंधान और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी गौतम रजवार से मुलाकात कर आपराधिक मामलों की जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका को समझा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस जांच की प्रक्रिया, अपराध से जुड़े साक्ष्यों के संग्रह, अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं तथा आपराधिक घटनाओं के खुलासे में वैज्ञानिक तकनीक के महत्व से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। थाना प्रभारी गौतम रजवार ने छात्राओं के साथ शैक्षणिक संवाद किया और पुलिस अनुसंधान में फॉरेंसिक साइंस की उपयोगिता से अवगत कराया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ पुलिस की वास्तविक कार्यप्रणाली और अपराध अनुसंधान की व्यावहारिक प्रक्रिया से परिचित कराना था। इससे छात्राओं को अपने विषय को नजदीक से समझने और भविष्य में फॉरेंसिक क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को जानने का अवसर मिला। भ्रमण एवं साक्षात्कार के बाद अनगड़ा थाना की ओर से सभी छात्राओं को उनके शैक्षणिक भ्रमण की पुष्टि के लिए प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में प्रिया साहू, रितिका कुमारी, प्रीति मंडल, सलोनी कुमार, तेजी सिंह और मोहर अली खान सहित अन्य छात्राएं शामिल थीं।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.