November 17, 2026

दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की लिस्ट में चार लोगों को संयुक्त रूप से टॉप पर रखा गया है।

दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की लिस्ट में चार लोगों को संयुक्त रूप से टॉप पर रखा गया है।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मौजूदा समय में दुनिया की सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियत माना गया है। लिस्ट में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन भी पहले नंबर पर हैं। रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर (RISSC) ने दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की लिस्ट में चार लोगों को संयुक्त रूप से टॉप पर रखा गया है।

 

जॉर्डन के अम्मान में स्थित शोध संस्थान RISSC साल 2009 से हर साल दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानो शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित कर रहा है। संस्थान का दावा है कि वह अपनी लिस्ट में उन लोगों को सामिल करता है, जो बड़ा प्रभाव डालने वाले पदों पर हैं। वह मुस्लिम समुदाय के लिए अहम योगदान देने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करता है। डॉन के मुताबिक, इस सूची में पहली बार शीर्ष स्थान पर चार नाम हैं। ऐसा पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का समझौते को मान्यता देने के लिए किया गया है। यह इस बात का संकेत है कि मुस्लिम देश एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए किस तरह मिलकर काम कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक फैसले की अहम वजह मक्का संयुक्त रक्षा समझौता है।

 

पाकिस्तान के नेताओं ने इस लिस्ट को अपने देश के लिए गर्व का विषय कहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर लिखा कि यह हर पाकिस्तानी के लिए आभार जताने का क्षण है। पीएमएलएन सांसद समर ने एक्स पर लिखा, ‘यह देश के लिए गर्व का क्षण है। हमारे प्रधानमंत्री और सीडीएफ दुनिया के प्रभावशाली मुसलमानों की सूची में सबसे ऊपर हैं।’

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.