November 17, 2026

कल 17 नवंबर से मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की छमाही परीक्षा एक साथ, गुरुजी दे रहे खुद परीक्षा ।

कल 17 नवंबर से मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की छमाही परीक्षा एक साथ, गुरुजी दे रहे खुद परीक्षा ।

कल 17 नवंबर से मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की छमाही परीक्षा एक साथ, गुरुजी दे रहे खुद परीक्षा ।

आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में कल 17 नवंबर से मतदाताओं के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आज उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के साथ गौतमबुद्धनगर में भी बूथ लेवल अधिकारियों और उनके सुपरवाइजरों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारियों की तीस अंकों वाली एक परीक्षा भी ली गई जिसका परिणाम अगले एक दो दिन में जारी किया जाएगा और इस परीक्षा में पास न होने वाले बीएलओ को पुनः प्रशिक्षण लेना होगा। हालांकि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में कल से ही कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की छमाही परीक्षा भी शुरू हो रही है जबकि सभी सरकारी स्कूलों के अधिकांश शिक्षकों को बीएलओ बना दिया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ पढ़ाई की कीमत पर शिक्षकों को चुनावी कार्य में लगाने के विरोध में 18 नवंबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना भी देगा।

कल से शुरू होने जा रहे मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस कार्य में अस्सी प्रतिशत बीएलओ और सुपरवाइजर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बनाया गया है। यह संयोग ही है कि कल से ही सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक छमाही परीक्षा भी शुरू हो रही हैं जो 27 नवंबर तक चलेंगी।तब तक ही एस एस आर भी चलेगा क्योंकि एक दिसंबर से जनगणना भी इन्हीं शिक्षकों को करनी है। गौतमबुद्धनगर में आज गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अजीत सिंह तथा तीनों उपजिलाधिकारी आदि अधिकारियों ने बीएलओ व सुपरवाइजरों को फाइनल प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सभी बीएलओ से तीस अंकों वाली एक परीक्षा भी ली गई। इस परीक्षा से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र में बीएलओ कौन बन सकता है, बीएलओ संविधान की किस धारा के तहत बनाए जाते हैं,बेघर विदेशी नागरिक के मतदाता बनने के आवेदन का क्या करना है तथा अपने कर्तव्यों का पालन न करने वाले बीएलओ को कितनी सजा हो सकती है जैसे तीस प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा का परिणाम अगले एक दो दिन में जारी होगा और परीक्षा पास न करने वाले बीएलओ को पुनः प्रशिक्षण लेना होगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ऐसे बीएलओ को अपने शिविर कार्यालय पर विशेष प्रशिक्षण देने की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि इस कार्य और इसके बाद एक दिसंबर से जनगणना कार्य में अस्सी प्रतिशत शिक्षकों को बीएलओ व सुपरवाइजर बनाया गया है। इस कारण अधिकांश प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में अमूमन केवल एक शिक्षक ही रह गया है।कल से ही कक्षा एक से आठ तक छमाही परीक्षा होनी है। मौजूदा मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के लिए भविष्य के मतदाताओं को दांव पर लगाया जा रहा है। इस व्यवस्था के विरुद्ध प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 नवंबर को समूचे राज्य में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर धरना देने की घोषणा की है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.