दिल्ली नगर निगम – शाहदरा उत्तरी क्षेत्र, वार्ड 228 मौजपुर में सफाई कर्मचारी पर जानलेवा हमला ! !

मजदूर की आवाज़
दर्द और आक्रोश की आवाज़
न्याय दो! न्याय दो!
पीतम पुत्र मुरारी लाल को इंसाफ दो!
दिल्ली नगर निगम – शाहदरा उत्तरी क्षेत्र, वार्ड 228 मौजपुर में सफाई कर्मचारी पर जानलेवा हमला!
आज दिनांक 14 अक्टूबर, सुबह 9 बजे, वार्ड 228 मौजपुर में ड्यूटी पर तैनात हमारे पर्यावरण सहायक भाई पीतम S/o मुरारी लाल पर बाइक सवार 2 गुंडों ने मामूली कहासुनी पर उसी के कूड़ा उठाने वाले बेलचे से जानलेवा हमला कर किया बुरी तरह घायल।
सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है, कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल देख यूनियन के लोगों ने नजदीकी अस्पताल जग प्रवेश में भर्ती कराया गया कर्मचारी की हालत देख डाक्टरों ने तुरंत GTB हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया जिंदगी और मौत से लड़ रहा कर्मचारी।
जो हमें स्वच्छता देता है, उस पर हमला पूरे समाज पर हमला है। हम बर्दाश्त नहीं करेंगे!
MCD पर्यावरण सहायक यूनियन और राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना की जोरदार मांग –
MCD कमिश्नर, माननीय महापौर, उप-महापौर, DEMS चेयरमैन और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से हमारी मांग है :
1. दोषी दोनों गुंडों पर तुरंत हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मुकदमा दर्ज कर तुरंत जेल भेजा जाए। 2. पीड़ित कर्मचारी पीतम और उसके परिवार को इंसाफ और निगम की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाए। 3. ड्यूटी पर तैनात सभी पर्यावरण सहायकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो MCD पर्यावरण सहायक यूनियन शाहदरा में जोरदार प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
अनिल चुडियाना मजदूर की आवाज़
प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश
यशपाल बहोत
उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
सुरेंदर चंदेल
संस्थापक राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना
उपध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
संजय चंदेल
उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
प्रदीप मचल
सचिव दिल्ली प्रदेश
दीपक चौहान
सचिव दिल्ली प्रदेश
राजेश पीवाल
प्रवक्ता पूर्वी दिल्ली
एम सी डी पर्यावरण साहयक यूनियन मिशन:- ठेकेदारी हटाओ, वेतन बढ़ाओ, OPS लागू करो, पक्का करो आंदोलन
#MCD #DelhiMCD #SafaiKarmchari #ParyavaranSahayak #Ward228 #Maujpur #Shahdara #InsafDo #JusticeForPitam #AnilChudiyana
