अम्बाला रोड पर दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, 28 वर्षीय अंकित गुम्बर की मौत !

अम्बाला रोड पर दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, 28 वर्षीय अंकित गुम्बर की मौत !
सहारनपुर।* अम्बाला रोड पर सोमवार रात हुआ एक भीषण सड़क हादसा एक हंसते-खेलते परिवार के लिए काल बन गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी, जिसमें नुमाइश कैंप निवासी 28 वर्षीय अंकित गुम्बर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ। कार के नहर में गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अंकित दम तोड़ चुका था।
इस हृदयविदारक घटना से नुमाइश कैंप समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*पार्षद ने जताया शोक*
नामित पार्षद राहुल झाम्ब ने अंकित गुम्बर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में संवेदनाएं ही पीड़ित परिवार का सबसे बड़ा संबल हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कम उम्र में हुई इस दर्दनाक मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी बरतने की अहमियत को उजागर कर दिया है। अंकित का यूं चले जाना परिवार और जानने वालों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
