October 14, 2026

गीत-नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, फूलो झानो और रोजगार सृजन योजना के प्रति किया जागरू ।

गीत-नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, फूलो झानो और रोजगार सृजन योजना के प्रति किया जागरू ।

गीत-नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

फूलो झानो और रोजगार सृजन योजना के प्रति किया जागरूक

 

रांची झारखंड:

क्रिएटिव मिशन झारखंड (एनजीओ), राँची इरबा की ओर से गुरुवार को पतरातू प्रखंड के सौंदा गांव में नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को फूलो झानो आशीर्वाद योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी दी गई।

संस्था के कलाकारों ने मनोरंजक प्रस्तुति के जरिए योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में 50 ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया।नाटक में दिखाया गया कि फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ लेकर हड़िया-दारू बेचने वाली महिला सम्मानजनक स्वरोजगार शुरू कर सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बैंक से ऋण लेकर बेरोजगार युवक अपना व्यवसाय शुरू कर परिवार का भरण-पोषण कर सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इस पहल की सराहना की।संस्था के उपाध्यक्ष सह सीईओ बदरे वकार के निर्देशन में कलाकार रोहिल कुमारी, देवेंद्र साहू, प्रिया कुमारी, किशोरी कुमारी, सुनील नायक और सोनी कुमारी ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.