October 25, 2026

श्री मिहिर कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार सरकार के द्वारा आज पूर्वी चंपारण परिभ्रमण के दौरान ढाका अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया गया ।

श्री मिहिर कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार सरकार के द्वारा आज पूर्वी चंपारण परिभ्रमण के दौरान ढाका अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया गया ।

विकास आयुक्त ने किया अनुमंडलीय अस्पताल ढाका का निरीक्षण

श्री मिहिर कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार सरकार के द्वारा आज पूर्वी चंपारण परिभ्रमण के दौरान ढाका अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई देखी गई। उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य स्टाफ से बातचीत की गई। अस्पताल में कितने बेड हैं इसकी जानकारी ली गई। उन्होंने मरीजों से मिलकर भी उनको दी जा रही सेवा की जानकारी प्राप्त की।

यहां पर सभी स्टाफ सहित चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोई भी मरीज आए तो उसके साथ शालीनता से बर्ताव किया जाए। मरीज को कोई तकलीफ नहीं हो और सरकारी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़े इसका ध्यान रखा जाए।

उन्होंने जीविका की रसोई का भी निरीक्षण किया। वहां बनाए हुए खाना की गुणवत्ता देखी एवं खाना का दर भी जाना।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.