₹30 प्रति किलो चीनी वितरित कर सपा ने दिया जनहित का संदेश !

₹30 प्रति किलो चीनी वितरित कर सपा ने दिया जनहित का संदेश !
वीरेंद्र कुशवाहा: प्राइम इंडिया न्यूज ।
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद युनुस अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को फतेहगढ़ चौराहे पर आम जनता को ₹30 प्रति किलो की दर से चीनी वितरित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने चीनी प्राप्त की।
मोहम्मद युनुस अंसारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की जनता तक यह संदेश पहुंचाना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आम जनता को ₹30 प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से किए गए वादों को निभाने में विश्वास रखती है और उसकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं होता।
उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा जनता से ₹13 प्रति किलो चीनी देने का वादा किया गया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी पहले जनता के हित में कार्य करती है, उसके बाद वादा करती है।
कार्यक्रम में राजा खान, जाहिद उर्फ जुम्मन, ताज, साजिद साहब, अमन, असलम, दीपक कुमार, सुरेंद्र, हनीफ भाई, हाजी अलादीन, सैयद अजहर, तलत भाई, शाहनवाज भाई, साबिर भाई सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। चीनी वितरण कार्यक्रम की व्यवस्था मोहम्मद यूसुफ अंसारी ने संभाली।
