बेगुनाहों और गरीबों की मदद के लिए 25 वकीलों के पैनल का ऐलान, सिर्फ ₹1 में लड़ेंगे केस !

*सहारनपुर के वकीलों का ऐतिहासिक कदम: बेगुनाहों और गरीबों की मदद के लिए 25 वकीलों के पैनल का ऐलान, सिर्फ ₹1 में लड़ेंगे केस!*
*सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के न्यायप्रिय अधिवक्ताओं ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने न केवल पूरे जिले का दिल जीत लिया है, बल्कि वकीलों के मान-सम्मान और गौरव को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। जनकपुरी थाना क्षेत्र के खानआलमपुरा तकिया और जनक नगर में हुए हालिया सहारनपुर कांड के बाद, ऑल इंडिया माइनॉरिटीज एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने निर्दोषों, गरीबों और मजलूमों की ढाल बनने का बड़ा फैसला किया है।*
*पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कानूनी ढाल*
*स्थानीय अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा उक्त घटना के आड़ में कई बेगुनाह, गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। ऐसे असहाय लोगों की आवाज दबाने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सहारनपुर के 25 वरिष्ठ और जांबाज वकीलों की टीम एक साथ मैदान में उतर आई है।*
*वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अली का बड़ा ऐलान*
*ऑल इंडिया माइनॉरिटीज एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहम्मद अली (चेंबर नंबर 372, सिविल कोर्ट सहारनपुर) ने इस*
*ऐतिहासिक पहल की अगुवाई करते हुए घोषणा की है कि पुलिस द्वारा झूठे मामलों में फंसाए गए किसी भी बेगुनाह को पैसों के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। यह 25 वकीलों का पैनल हर पीड़ित, गरीब और मजदूर की कानूनी पैरवी मात्र ₹1 की सांकेतिक फीस पर करेगा।*
*मानवता और इंसाफ का प्रतीक बना यह कदम*
*वकीलों के इस फैसले से पूरे सहारनपुर और विधिक बिरादरी में गर्व की लहर दौड़ गई है।*
*अधिवक्ताओं के इस निस्वार्थ और निर्भीक कदम ने यह साबित कर दिया है कि न्याय का मंदिर आज भी गरीबों के लिए खुला है और जब-जब बेगुनाहों पर आंच आएगी, तब-तब सहारनपुर के वकील सीना तानकर खड़े रहेंगे।*
*प्रमुख बिंदु*:
*25 वकीलों की महारथी टीम: जिले के शीर्ष और अनुभवी अधिवक्ताओं का पैनल गठित।*
*सांकेतिक फीस: बेगुनाह और मजलूमों के लिए पूरी कानूनी लड़ाई केवल ₹1 में।*
*प्रभावित क्षेत्र: खानआलमपुरा तकिया, जनक नगर एवं जनकपुरी थाना क्षेत्र के पीड़ित।*
*मुख्य संपर्क स्थल: मोहम्मद अली एडवोकेट, चेंबर नंबर 372, सिविल कोर्ट, सहारनपुर।*
