समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर विवाद बढ़ा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर विवाद बढ़ा ।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने उनसे पूरे जाट समाज और चौधरी चरण सिंह के परिवार से माफी मांगने की मांग की है।
सीसीअखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का नाम लिए बिना तंज कसा था कि गठबंधन वाले कहां-कहां से आ गए थे, जिन्हें उन्होंने ‘चवन्नी से रुपया’ बना दिया, फिर भी वे साथ छोड़कर चले गए।
जयंत चौधरी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि जाट समाज को टारगेट करना और यह कहना कि ‘एबीसीडी हमने सिखाई’, सपा प्रमुख के अहंकार को दर्शाता है।
मायावती की मांग:
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान अमर्यादित, अशोभनीय और अति-शर्मनाक है। इससे न केवल रालोद और जयंत चौधरी का, बल्कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के परिवार और पूरे जाट समाज का अपमान हुआ है, इसलिए उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
