October 25, 2026

लोगो को लाभान्वित करने के लिए लगाया गया योजना आयुष्मान कार्ड का शिविर

लोगो को लाभान्वित करने के लिए लगाया गया योजना आयुष्मान कार्ड का शिविर

गाजियाबाद।  राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने क्लाउड 9 कंपाउंड मेरठ रोड पर अपने क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे शानदार योजना आयुष्मान कार्ड का शिविर 70 प्लस लोगो को लाभान्वित करने के लिए लगाया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विवेक त्यागी की देख रेख में चला। सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चले इस शिविर में 45 लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ लिया। विवेक त्यागी ने बताया की राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद में ही नहीं पूरे प्रदेश में सरकार की शानदार मुहिम को जन-जन तक पहुंचने में पुरजोर से लगी हुई है। गाजियाबाद में यह हमारा 11 वाँ शिविर है। सेवा का यह सिलसिला अभी आगे ऐसे ही जारी रहेगा।

शिविर में रजापुर ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी डैनी, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, प्रीति त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, हरि त्यागी, दक्ष त्यागी,पंडित अशोक भारतीय, सौरभ यादव, आशु पंडित,समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, परमानंद सिंघल, राजीव अग्रवाल, अनिल जुल्का, चंदा बाबू, विनीत शर्मा, नीरज त्यागी, उपेन्द्र शिसोदिया, प्रीत पाल खोसला, जीत सिंह, डॉक्टर गौरव सैनी,वीरेंद्र कंडेरा, सिमरन रंधावा , किरण, मनोज कुमार आदि द्वारा आयुष्मान कार्ड कैंप में सहयोग प्रदान करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई 5 लाख तक के मुफ्त इलाज के योजना का स्वागत किया सभी जनपद वासियों से 70 प्लस उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनवाने का निवेदन किया गया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम ने सभी अतिथियों संग नव वर्ष 2024 साल का धन्यवाद और आगे आने वाले 2025 नव वर्ष की सभी को अग्रिम बधाई दी। क्षेत्र की जनता ने आयुष्मान कार्ड कैंप का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना की।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा गाजियाबाद जनपद से सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट बने अनुभव शर्मा का स्वागत किया गया। साथ ही साथ डॉक्टर ओमवीर सहित सत्यम मिश्रा पंकज एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग टीम का स्वागत किया गया। सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया तथा आयुष्मान कार्ड बनवाए ।इस अवसर पर मुफ्त दवाओं का भी वितरण किया गया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने आयोजित कैंप को त्योहार के रूप में मनाते हुए सभी आगंतुकों को जलपान तथा भोजन की सुंदर व्यवस्था रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.