March 26, 2026

गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने कुंदन मिश्रा को किया सम्मानित ।

गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने कुंदन मिश्रा को किया सम्मानित ।

गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद के तत्वावधान में आज कंपनी बाग स्थित कार्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, ठाकुर अमर सिंह राठौर (महासचिव, महानगर कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद) की अनुशंसा पर, सम्मानित अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री कुंदन मिश्रा जी को औपचारिक रूप से मनोनीत किया गया।

यह मनोनयन श्री वीर सिंह जाटव (शहर अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद) द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्री कुंदन मिश्रा जी का फूल-मालाओं व बुके देकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि श्री कुंदन मिश्रा जी का परिवार प्रारंभ से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा है और उनका सामाजिक एवं बौद्धिक योगदान संगठन को और सशक्त करेगा।

इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं हर्षोल्लास देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अब कांग्रेस पार्टी में बुद्धिजीवी, शिक्षित एवं अनुभवी लोगों का निरंतर आगमन हो रहा है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.