October 24, 2026

25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का लिया संकल्प

25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का लिया संकल्प

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा बुद्ध विहार में चौधरी बुद्ध सिंह इंटर कॉलेज ओर विकास कुंज के अनामिका गर्ल्स इंटर कॉलेज में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग वेदांत सेवा समिति लोनी के अध्यक्ष ओमवीर भारद्वाज ने बताया कि अपने भारत देश महान संत आशाराम बापू के द्वारा प्रेरित तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम 2014 में पूरे भारत वर्ष में सभी स्कूल, कॉलेज एवं सामाजिक संस्थाओं में प्रारंभ कराया गया था जिसका एक मात्र उद्देश्य देश में पाश्चात्य कल्चर का बढ़ता अंधानुकर को रोकना था। इस लिए भारत के नागरिकों को बेजान ट्री जैसे प्लास्टिक के खिलौनों को घर, संस्थाओं आदि में सजना और शराब एवं अन्य नशे का सेवन कर पार्टी करते हुए पश्चात कल्चर का गुणगान करना चल रहा था।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पुराणों में वर्णित पाप हरनी,सुख समृद्धि दाती आरोग्य दायिनी पवित्र पावनी मां तुलसी की पूजा आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि ने छात्र छात्राओं को तुलसी के पौधे की महत्वता एवं पवित्रा का बखान करते हुए योग वेदांत सेवा समिति एवं इस तुलसी पूजन दिवस की पहल करने वाले पूज्य संत आशाराम बापू का खूब खूब आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बुद्ध सिंह इंटर कॉलेज व अनामिका गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य /प्रबंधक जगत सिंह भाटी,दीपक भाटी,नरेंद्र त्यागी,प्रमोद सिंह ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही योग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारी नरेश वर्मा, पंडित सोनू शर्मा, राजीव वत्स,श्रीओम कौशिक,आलोक कुमार का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.