नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 को लेकर बीडीओ ने किया चिन्हित क्लस्टर क्षेत्रों का निरीक्षण

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड में नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने चिन्हित क्लस्टर क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान एवं निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में एस.एन. हाई स्कूल, गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मिडिल स्कूल कुलुपटांगा, इंडो टेनिस टूल रूम तथा अभ्यास बालिका मिडिल स्कूल का भ्रमण किया गया।

बीडीओ ने इन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन को लेकर बिंदुवार समीक्षा की।भ्रमण के दौरान सचिदानंद चौधरी एवं रंजीत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जा रही हैं।
