January 19, 2026

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के जन्मदिन पर स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के जन्मदिन पर स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

गाज़ियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके निज निवास बी-18, अशोक नगर, गाज़ियाबाद में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम बुधवार को सौहार्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

दिन की शुरुआत  मयंक गोयल द्वारा अपने पिता महेश गोयल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से हुई। तत्पश्चात उन्होंने दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और गऊशाला पहुँचकर गौ माता को चारा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन के उपरांत आयोजित स्नेह मिलन में उन्होंने उपस्थित सभी आगंतुकों, अतिथियों, भाजपा परिवार, व्यापारिक समुदाय एवं सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिवादन स्वीकार किया।

जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी का माहौल देखा गया । गाजियाबाद के महानगर अनुसूचित मोर्चा संयोजक वेदप्रकाश जाटव  बैंड बाजे के साथ अपनी महानगर टीम साथ पहुंचे ओर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को शुभकामनाएं दी, साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यालय केक काट कर खुशी मनाई ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश गर्ग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, प्रभारी मंत्री असीम अरुण, मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक दिनेश गोयल, विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा,पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, अजय शर्मा, सरदार एस.पी. सिंह, संजीव गुप्ता, साहिब सिंह सिरोही, सच्चिदानंद शर्मा, डीएन सिंह, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, प्रदीप चौधरी, अनीता शर्मा, मोनिका पंडिता, रानीता सिंह, वेद प्रकाश जाटव, प्रियंका पांडे, प्रीति चंद्रा, अमृता सिंह,वेद प्रकाश गर्ग, अनिल सांवरिया, बालकिशन गुप्ता, सुभाष छाबड़ा, संजीव लाहौरिया,गौरव चोपड़ा , संदीप चौधरी सहित अनेक गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

जन संदेश — मयंक गोयल
“मेरा जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि हमारे विशाल भाजपा परिवार और समाज के प्रति मेरे दायित्वों की पुनर्पुष्टि का अवसर है। आपके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं ने मुझे नई ऊर्जा और संकल्प प्रदान किया है। मैं गाज़ियाबाद के विकास, संगठन के सशक्तिकरण और समाज के हर वर्ग के सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।”

स्नेह मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाते हुए उत्सव का माहौल और अधिक भव्य कर दिया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.