September 8, 2026

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा सम्मानित ।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा सम्मानित ।

शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा सम्मानित ।

नागल। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद सहारनपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नागल निवासी एवं तेजस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा को सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा में नए प्रयोगों, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को सशक्त बनाने तथा बच्चों में रचनात्मकता और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए हैंड्स टू केयर संस्था की ओर से सम्मान प्रदान किया गया।

संस्था की अध्यक्ष काजल खुराना एवं कार्तिक खुराना ने हेमंत अरोड़ा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान प्राप्त करने पर हेमंत अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि समस्त ग्रामवासियों, अभिभावकों और उन जनप्रतिनिधियों का सम्मान है, जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर अपने बच्चों को उनके विद्यालय में शिक्षा के लिए भेजा।

हेमंत अरोड़ा के सम्मानित होने पर नागल व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, महामंत्री मनमोहन सिंह चावला, अंशुल बत्रा, शिवम चौधरी राजकरण प्रधान बीरम प्रधान अनमोल अरोड़ा, नवीन गर्ग, तिलक शर्मा, विजय शर्मा, संजू कश्यप, बाबा गुलजार सिंह, सरदार कृपाल सिंह, शाह टाइम्स के कार्यकारी संपादक आनंद बत्रा सुमन, राजकुमार शर्मा, नागल थाना प्रभारी राधेश्याम यादव, विधायक देवेंद्र निम, भारतीय किसान यूनियन रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश जैन, मनसब अली परवेज, संजीव विश्वकर्मा, सुनील चौधरी, विपिन कुमार, राजकुमार धीमान, सुशील शर्मा, रजनीश नौसरान, अशोक रोहिल्ला, मानसिंह सैनी, अंकित डाबर, पारस अरोड़ा, सूरज सिंह, डॉ. रविंद्र कश्यप, डॉ. अनुज चौधरी, प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक अध्यक्ष स्वतंत्र चौधरी, डॉ. अनुज कश्यप एवं राजीव त्यागी सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों में नई सोच और रचनात्मक क्षमता विकसित करने के लिए हेमंत अरोड़ा के प्रयास सराहनीय हैं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.