September 6, 2026

मुख्यमंत्री के सानिध्य में चार इंजन सरकार का नया मॉडल! त्रिलोकपुरी में सड़क बनी सीवरेज की नदी, जनता पानी में गोते लगाने को मजबूर ।

मुख्यमंत्री के सानिध्य में चार इंजन सरकार का नया मॉडल! त्रिलोकपुरी में सड़क बनी सीवरेज की नदी, जनता पानी में गोते लगाने को मजबूर ।

मुख्यमंत्री के सानिध्य में चार इंजन सरकार का नया मॉडल! त्रिलोकपुरी में सड़क बनी सीवरेज की नदी, जनता पानी में गोते लगाने को मजबूर ।

मंदिर के सामने एक महीने से उफन रहा गंदा पानी, पास में विधायक का घर और कार्यालय फिर भी नहीं टूटी जिम्मेदारों की नींद! ।

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली ।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक नंबर 20 में इन दिनों विकास का ऐसा अनोखा मॉडल देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर शायद बड़े-बड़े दावे भी पानी-पानी हो जाएं। मंदिर के सामने पिछले करीब एक महीने से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

हालात यह हैं कि रोज़गार के लिए काम पर जाने वाले लोग हों, मंदिर आने वाले श्रद्धालु हों, बाजार जाने वाले परिवार हों या फिर स्कूल आने-जाने वाले बच्चे सभी को इस बदबूदार और गंदे पानी के बीच से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कई शिकायतों के बावजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सानिध्य में चल रही चार इंजन सरकार की व्यवस्था मानो गहरी नींद में दिखाई दे रही है। दिल्ली के नए और सुगम विकास मॉडल के तहत त्रिलोकपुरी में शायद यह कोई नया “समुद्री विकास मॉडल” तैयार हो रहा है, जहां सड़क पर चलने के बजाय जनता सीवरेज के पानी में गोते लगाती नजर आ रही है।

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जिस मंदि

र के सामने यह सीवरेज संकट पिछले एक महीने से बना हुआ है, उसके नजदीक ही विधायक साहब का कार्यालय और आवास भी मौजूद है। इसके बावजूद यदि जनता को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो फिर सवाल उठना लाजिमी है कि आम लोगों की शिकायतों पर आखिर कार्रवाई कब होगी?

त्रिलोकपुरी ब्लॉक-20 की यह तस्वीर विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का फर्क साफ दिखा रही है। चार इंजन सरकार के दावों के बीच यहां इंजन तो चार बताए जा रहे हैं, लेकिन सीवरेज का पानी निकालने वाला इंजन शायद अब तक स्टार्ट ही नहीं हुआ!

तो चलिए, त्रिलोकपुरी के इस बिलबिलाते, बदबूदार और पानी में डूबते विकास मॉडल पर एक नजर डालते हैं जहां दावों की दिल्ली चमक रही है, लेकिन जनता सीवरेज के पानी में रास्ता तलाश रही है!

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.