March 22, 2026

मान्यवर कांशीराम जी कि जयंती को BJP कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया ।

मान्यवर कांशीराम जी कि जयंती को BJP कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया ।

महान समाज सुधारक और कमजोर में राजनीतिक चेतना लाने वाले, मान्यवर कांशीराम जी के 92वें जन्मदिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

वार्ड 50 सिहानी में भाजपा के गाजियाबाद महानगर, संयोजक अनुसूचित मोर्चा वेदप्रकाश जाटव जी के नेतृत्व में, एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें महान समाज सुधारक एवं समाज के कमजोर वर्ग में राजनीतिक चेतना लाने वाले मान्यवर काशीराम साहब जी के 92वे जन्मदिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर, भाजपा महानगर के , सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर संगठित रहने पर बल के साथ ही, बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता एवं दलितों , पिछड़ों के मसीहा भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिवस पर संकल्प दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया ।

बैठक में वेद प्रकाश जी , सुरेंद्र गहलोत जी, जोगिंदर जाटव जी, कुलदीप गहलोत जी, सीमा सिंह जी, रवि मेवाती जी, रोहित प्रकाश जी, सत्यवीर सिंह पत्रकार जी, अमित प्रधान जी उपस्थित रहे । वेदप्रकाश जी ने कहा कि, आगामी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जयंती समारोह को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है । बाबा साहब जी का 135वां जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.