भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की याद में गाजियाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनपद गाजियाबाद मोदीनगर विधानसभा के दुल्हन वेंकट हॉल में भाजपा जिला गाजियाबाद संगठन के दिशानिर्देशानुसार द्वारा देश की महान विरांगना रानी अहिल्याबाई होल्क
र जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान -2025 के अंतर्गत “जिला पंचायत सम्मेलन” आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री गाजियाबाद श्री असीम अरुण जी ने सम्मेलन में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया करते हुए देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्याग, तपस्या,साहस एवं एक निर्णायक राज्य की रानी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि 2014 में जब श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने ओर आज 2025 तक के स्वर्णमई कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण मिसाल अनेकों वीरांगनाओं सहित अब रानी अहिल्या बाईं होल्कर जैसी महाविभूति का जीवन परिचय जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं इतना ही नहीं बल्कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हर नारी के सम्मान,सुरक्षा की चिंता की है।
सम्मेलन की आयोजक कर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद श्रीमती ममता बसंत त्यागी ने सफल आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन का मंच संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र वाल्मीकि ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप उपस्थित सभी जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूह महिला, शिक्षक महिला,आशा बहु वर्कर।
इसके अतिरिक्त संगठन से भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह, मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, चेयरमैन मोदीनगर विनोद वैशाली, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सतेंद्र त्यागी,अनिल त्यागी, अभियान जिला संयोजक अमित चौधरी, महामंत्री जितेन्द्र चित्तौड़ा,नवेंद्र गौड,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चो के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।